हिमांशु हत्याकांड में नीरज सिंह को नहीं मिली जमानत, फिलहाल जेल में ही रहना होगा

Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु हत्याकांड में जेल में बंद भाजपा नेता और डीडी बार के मालिक नीरज सिंह को फिलहाल जमानत नहीं मिली है। झारखंड हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। खबर के अनुसार, घटना में घायल प्रत्युष सिंह के बयान को भी मामले में आधार बनाया गया। सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि पुलिस की ओर से अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। इसके बाद जमानत याचिका वापस ले ली गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

नीरज सिंह की जमानत याचिका इससे पहले जमशेदपुर कोर्ट में सीजेएम और डिस्ट्रिक्ट जज के स्तर पर भी खारिज हो चुकी है। हाईकोर्ट में याचिका वापस लिए जाने की स्थिति में उनके अधिवक्ता दोबारा झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल कर सकते हैं।

यह मामला 27 जून 2026 की रात का है। बिष्टुपुर के डीडी बार के बाहर दो गुटों के बीच संघर्ष हुआ था। इसमें हिमांशु सिंह की मौत हो गई थी, जबकि प्रत्युष सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद बवाल हुआ और पुलिस पर पथराव की घटना भी हुई थी। पुलिस ने मामले में नीरज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

About The Author

See also  पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर घायल, पैरों में लगी गोली; दो पिस्टल बरामद

You may have missed