टीएमएच के बाहर दवा की कीमत को लेकर हंगामा, 9500 रुपये बताई दवा दूसरी दुकान से 5300 में मिली

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के सामने स्थित एक दवा दुकान में दवा की कीमत को लेकर हंगामा हो गया। लोगों का आरोप है कि एक मरीज के परिजन से दवा के लिए ज्यादा कीमत मांगी गई। इस दौरान विवाद बढ़ने पर दुकानदार के एक प्रतिनिधि की लोगों ने अस्पताल परिसर में ही पिटाई कर दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

लोगों ने बताया कि उनके परिजन टीएमएच में एडमिट हैं और उन्हें एक लाइफ सेविंग ड्रग की जरूरत थी। दवा की एमआरपी 9748.88 रुपये दर्ज थी। परिजन टीएमएच के सामने स्थित दुकान पर दवा लेने पहुंचे, लेकिन वहां दवा उपलब्ध नहीं थी। आरोप है कि उनसे कहा गया कि यह दवा उन्हें 9500 रुपये में उपलब्ध करा दी जाएगी।

परिजनों को कीमत ज्यादा लगी तो वे साकची की दूसरी दवा दुकान पर गए, जहां वही दवा 5300 रुपये में मिल गई। इसके बाद लोग वापस अस्पताल पहुंचे और दवा की कीमत को लेकर बातचीत करने आए व्यक्ति की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि टीएमएच के सामने ऊंची कीमत पर दवाएं बेची जा रही हैं और इसके पीछे बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है। मामले की शिकायत टीएमएच प्रबंधन से भी की गई है।

 

About The Author

See also  मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर 82 महिलाओं का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

You may have missed