मारपीट और चेन लूट के आरोप में तीन गिरफ्तार, एक चेन बरामद

Advertisements

सरायकेला-खरसावाँ : आरआईटी थाना क्षेत्र में बाउरी बस्ती शिव मंदिर के पास मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और गले में पहनी चेन लूटने के आरोप में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 29.08.2026 को मोहित कुमार, पिता भोला प्रसाद, पता Q.NO-73/2 बी टाइप रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर-2, थाना आरआईटी, जिला सरायकेला-खरसावाँ के लिखित आवेदन के आधार पर आरआईटी थाना कांड सं०-41/26 दर्ज किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों में किशोर बाउरी, उम्र 42 वर्ष, पिता सुभाष बाउरी; आकाश बाउरी उर्फ पेटू, उम्र 32 वर्ष, पिता किशोर बाउरी; और विकास बाउरी उर्फ छोटका बाउरी, उम्र 31 वर्ष, पिता कुल्लू बाउरी शामिल हैं। तीनों का पता वार्ड 24, बाउरी बस्ती, शिव मंदिर के समीप, थाना आरआईटी, जिला सरायकेला-खरसावाँ बताया गया है। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अनुसंधान के दौरान आकाश बाउरी के पास से लूटी गई चेन बरामद कर विधिवत जब्त की गई और तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

प्रेस विज्ञप्ति के घटनाक्रम वाले हिस्से में गले में पहनी सोने की चेन लूटने और उसे बरामद करने का उल्लेख है, जबकि बरामद सामान की सूची में “एक टूटा हुआ चांदी का गले का चेन” दर्ज है।

 

About The Author

See also  बस स्टैंड में बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

You may have missed