CGL 2023 कथित पेपर लीक में 20 और संदिग्ध तलब, अब तक 8 अभ्यर्थी गिरफ्तार

Advertisements

रांची : झारखंड CGL 2023 के कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID की SIT ने सोमवार को 20 और संदिग्ध अभ्यर्थियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया। SIT ने सभी के बयान दर्ज किए। इससे पहले भी करीब 150 अभ्यर्थियों और संदिग्धों को नोटिस भेजकर विस्तृत पूछताछ की जा चुकी है। जांच के दौरान जिन अभ्यर्थियों के खिलाफ गड़बड़ी के पर्याप्त साक्ष्य मिल रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अब तक आठ अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी वेबल और ICN से जुड़े दो कर्मचारियों सोमांश प्रकाश और राहुल को CID ने पांच दिनों की रिमांड पर लिया था। मंगलवार को दोनों की रिमांड अवधि समाप्त हो रही है। पूछताछ में दोनों से कई अहम जानकारियां मिलने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर CID ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और इसके बाद उन्हें जेल भेजे जाने की संभावना है।

झारखंड CGL 2023 के कथित पेपर लीक मामले में एक जनवरी 2025 को CID थाना में कांड संख्या 01/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

 

About The Author

You may have missed