ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद CRPF जवान का निधन, पोस्टमार्टम के बाद दी गई अंतिम विदाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके मुसाबनी स्थित सीआरपीएफ 193 बटालियन के जवान इंद्रजीत सिंह (41) का सोमवार शाम हृदयगति रुकने से निधन हो गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई और शव को पेतुक गांव, राजस्थान के लिए रवाना किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान दो दिन पहले ही राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित अपने पेतुक गांव से मुसाबनी लौटे थे।

रविवार को रिश्तेदार के घर रहने के बाद उन्होंने सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन की थी। उसी शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जवान को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को अंतिम विदाई देकर उनके पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया गया।


