28 को दिनभर रहेगी नो इंट्री, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया

0
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : जमशेदपुर शहर में 28 मई को विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी. शहर में बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. इस दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर नो इंट्री लागू रहेगी. यह आदेश कार्यालय एवं यातायात डीएसपी की ओर से जारी किया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के दौरान ट्रक, ट्रेलर और अन्य भारी मालवाहक वाहनों को शहर की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को विशेष परिस्थितियों में छूट दी जा सकती है. बता दें कि 28 मई को बकरीद भी है. यातायात विभाग के अनुसार, शहर में संभावित भीड़भाड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है. नो इंट्री के दौरान शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक जवान तैनात रहेंगे. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed