दूसरे फोन में युवक का सिम डालते ही घर से आया कॉल तो खुला राज, सोनुआ में ट्रेन से कटे दोनों मृतकों की हुई पहचान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : सोनुआ में ट्रेन से कटे युवक-युवती की मौत का राज खुल गया है. बंद पड़े मोबाइल का सिम पुलिस द्वारा दूसरे फोन में डालते ही युवक के परिजनों ने उस पर कॉल किया गया. जिसके बाद मृतकों की पहचान हो सकी. ट्रेन से कटे युवक-युवती प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं. दोनों सोनुआ प्रखंड के ही भालुरूंगी गांव के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि 21 मई को वे घर से निकले थे और शाम में ट्रेन से राउरकेला पहुंचे. उसी दिन राउरकेला से पुरी जाने के लिए टिकट कटाई. वापसी में टाटा से चक्रधरपुर होते सोनुआ पहुंचे थे. बता दें कि बीती रात सोनुआ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल का शव मिला था. उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी. पास में ही बैग, रेलवे के कई टिकट और युवक की पैंट की जेब से एक मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया था. बरामद मोबाइल स्विच ऑफ था. उसमें से सिम निकालकर पुलिस ने जैसे ही दूसरे फोन में सिम डाला, परिजनों का कॉल आ गया. जिससे दोनों की शिनाख्त हो गई. इसके बाद परिजन सोनुआ थाने पहुंचे और पुलिस को कई जानकारी दी. मृतकों की पहचान सोनुआ प्रखंड अंतर्गत भालूरूंगी निवासी अर्जुन महतो और खुशबू महतो के रूप में हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed