हनुमान मंदिर के प्रतिष्ठा के लिए यज्ञशाला तैयार, कलश यात्रा आज, तृतीय दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का होगा शुभारंभ

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: श्रीश्री संकट मोचन हनुमान मंदिर रोड नंबर 27 आदित्यपुर 2 में आज गाजेबाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी. यहां त्रिद्विसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रारंभ होगा. प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के प्रधान आचार्य डाॅ० रमेश कुमार उपाध्याय के साथ सहायक आचार्य पंडित विजय पाण्डेय उर्फ पपु, पंडित धर्मेन्द्र पाण्डेय, पं सुरज पाण्डेय, पं पवन पाठक आदि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न कराएंगे. डाॅ० रमेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि 26 फरवरी को कलश यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, गणेश अम्बिका पूजन, अग्नि आह्वान के साथ अन्य देवताओं का पूजन किया जाएगा. 27 फरवरी को देव पूजन अधिवास पूजन  तथा 28 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम, हवन  पुष्पांजलि तथा प्रसाद वितरण होगा.  पूजन हेतु भव्य यज्ञशाला का निर्माण हुआ है।.
इस अनुष्ठान में पंडित बृज विहारी पाठक, किरण तिवारी, राजा, आदित्य, रोहित, सौरभ, अरिंदम दास आदि सभी कालोनी वासी सहयोग कर रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया… सच्चाई खुलते ही मारपीट कर दी धमकी

Thanks for your Feedback!

You may have missed