वीर सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा झिलिंगगोरा, माहौल हुआ गमगीन, पोते के लिए बिलखते दिखे दादा चम्पई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: झिलिंगगोरा गांव में आज शोक का माहौल है. माहौल उस वक्त और गमगीन हो गया जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचा. जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल से शव को गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बेहद भावुक नजर आए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. दुख की इस घड़ी में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी भी मौके पर पहुंचीं थी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रही थीं. अन्य जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का भी लगातार पहुंचना जारी है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. आज ही पूरे विधि-विधान के साथ वीर सोरेन का अंतिम संस्कार होगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  10 साल से बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रही सरकारी गाड़ी का खुलासा, DTO ने बैठाई जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed