टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न होने से मजदूर , कंपनी एवं इंटक मजबूत होगी , यूनियन अध्यक्ष श्री गुरमीत तोते एवं महामंत्री श्री आर . के . सिंह को बधाई

Advertisements

जमशेदपुर :- झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री के राजनैतिक सलाहकार सह झारखंड प्रदेश इंटक एवं काँग्रेस के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनाव में विजयी होने पर अध्यक्ष श्री गुरमीत तोते एवं महामंत्री श्री आर.के.सिंह एवं तमाम ऑफिस बेयरर एवं कमिटी मेम्बरों को जीत पर बधाई एवं सभी मजदूरों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है।
जम्मी भास्कर ने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में मजदूरों के भविष्य की सुरक्षा के लिये यूनियन द्वारा किये गए बेहतरीन कार्यो के कारण मजदूरों ने पुनः श्री आर के सिंह के नेतृत्व में इंटक यूनियन पर भरोसा किया है, मजदूरों ने सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उत्साह के साथ शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव में भाग लेकर एक बेहतरीन मिसाल पेश की है जिससे आने वाले समय मे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में मजदूर, कंपनी एवं इंटक मजबूत होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को मिट्टी जांच और कृषि योजनाओं की जानकारी

You may have missed