*द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां ने किया सम्मान समारोह सह लिट्टी पार्टी पार्टी

Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता :-क्लब के सदस्यता प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता के आवास पर रविवार को लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के सदस्य पत्रकारों ने हिस्सा लिया. लिट्टी पार्टी के बहाने बीते 26 जनवरी को संपन्न हुए सम्मान समारोह की समीक्षा करते हुए 2022 के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई. अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने सम्मान समारोह कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार प्रकट करते हुए उन्हें भविष्य के कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने की बात कही. उन्होंने बताया आने वाले दिनों में जल्द ही कई ऐसे कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी जिससे जिले के पत्रकारों को एक नई पहचान मिलेगी. इस दौरान पत्रकारों के लिए मनोरंजन का भी प्रबंध किया गया. जिसमें कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता द्वारा एक से बढ़कर एक शास्त्री संगीत सुनाए गए जिसका पत्रकारों ने जमकर लुफ्त उठाया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  झारखंड में ड्रोन से होगी अवैध शराब कारोबार की निगरानी, सभी जिलों में लागू करने की तैयारी

You may have missed