‘इमरजेंसी’ का फर्स्ट लुक जारी, टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, “उस महिला को पेश कर रही हूं जिनको सर कहा गया.” – video

0
Advertisements

Emergency First Look: कंगना की नयी फिल्म ‘इमरजेंसी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. इसमें एक्ट्रेस पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लुक में दिख रही है. कंगना इस फिल्म में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं इंदिरा गांधी के रूप में कंगना काफी आकर्षित लग रही हैं. फिल्म ‘इमरजेंसी’ के वीडियो की शुरुआत कंगना रनौत अपने ऑफिस में खड़ी रहती है. तभी उनके पास एक शख्स आता है और उनसे पूछते है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जानना चाहते हैं कि क्या वे उन्हें मैडम कहकर संबोधित कर सकते है. इसपर वो जवाब देती है कि ओके. अमेरिका के राष्ट्रपति को कह देना कि मुझे मेरे दफ्तर में सब मैडम नहीं सर कहते है. सफेद बाल, चेहरे पर हल्की-हल्की झुर्रियों में कंगना का अलग ही रुबाब देखने को मिल रहा है. कंगना ही इस फिल्म को निर्देशित कर रही हैं.  यह फिल्म 25 जून 2023 में रिलीज होगी. टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, “उस महिला को पेश कर रही हूं जिनको सर कहा गया.”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

About The Author

See also  अनंत सिंह का जेडीयू पर हमला, बोले- चुनाव में 12 सीटों पर सिमट जाएगी पार्टी

Thanks for your Feedback!

You may have missed