पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन जमशेदपुर वासियों के लिए बहुत ही दुखद है : सुधीर कुमार पप्पू

0
Advertisements

जमशेदपुर:- देश के शीर्ष उद्योगपति टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन से जमशेदपुर वासी काफी दुखी है और मर्माहत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजकीय शोक की घोषणा की है। शहर में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों से आग्रह है कि इस शोक की घड़ी में एक दिन साउंड सिस्टम गाना बजाना  बंद रखें। देश के उद्योग जगत में उनका नाम आदर के साथ लिया जाता है। उन्होंने टाटा समूह को देश ही नहीं विदेशों में भी बुलंदियों तक पहुंचाया है। रतन टाटा ने सामाजिक उत्थान के लिए काफी कुछ किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने रांची में 100 करोड़ की लागत से कैंसर अस्पताल का निर्माण करवाया। देश में जहां भी विपदा आई रतन टाटा ने सहयोग दिया। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उक्त बातें कही है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि जमशेदपुर शहर टाटा समूह की धरोहर है। टाटा समूह ने रतन टाटा के नेतृत्व में लाखों लोगों को रोजगार दिया और करोड़ों लोगों को रोजी-रोटी मिली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  चारा घोटाले में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, लखनऊ रेलवे स्टेशन पर सीबीआइ ने पकड़ा

Thanks for your Feedback!

You may have missed