दुर्गा पूजा पर बाइक से हुड़दंगियों पर नजर रख रहे हैं डीसी-एसएसपी

0
Advertisements

जमशेदपुर। दुर्गा पूजा का त्योहार शुरू हो गया है. ऐसे मे जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है. इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए डीसी अनन्य मित्तल और एसएसपी किशोर कौशल खुद सड़कों पर बाइक से निकल रहे हैं. इस बीच हुड़दंगियों पर खास नजर रखी जा रही है. बाइक पर सिर्फ एसएसपी और डीसी ही नहीं घूम रहे हैं बल्कि सभी थाने की पुलिस-पदाधिकारियों को भी इससे संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

डीसी और एसएसपी की कहना है कि दुर्गा पूजा हर हाल में शांतिपूर्वक संपन्न हो ऐसी व्यवस्था की गई है. इसके लिए कहा कि आम लोगों का भी सहयोग चाहिए. पुलिस अपने स्तर से विधि-व्यवस्था चाक-चौबंद करने का काम कर रही है. किसी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल थाने पर फोन कर जानकारी देने के लिए कहा गया है.

दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर शहर में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है. अष्टमी की बात करें तो इस दिन तो लोगों की बतहाशा भीड़ होगी. इसको ध्यान में रखते हुए जगह-जगह सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. भारी वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. लोग शांति पूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा का आनंद उठा सकते हैं.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed