टाटा स्टील ने नये संकल्प, उत्साह और नयी प्रतिबद्धता के साथ 2022 का स्वागत किया

Advertisements

जमशेदपुर :- टाटा स्टील ने आज नये संकल्प, उत्साह और नयी प्रतिबद्धता के साथ साल 2022 का स्वागत किया। अपनी परंपरा के अनुसार जमशेदपुर और अन्य ऑपरेटिंग लोकेशनों में सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीमित भागीदारी के साथ केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। टाटा स्टील के सीईओ व प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने वर्क्स जेनेरल ऑफिस (डब्ल्यूजीओ) लॉन और टीएमएच में नये साल के केक कटिंग समारोह में हिस्सा लिया, वहीं जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित नये साल के केक कटिंग समारोह में कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों केलिएसमारोहकालाइवस्ट्रीमिंगप्रसारितकियागया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस विशेष अवसर पर टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, जिन्होंने न केवल लचीलापन दिखाया और निःस्वार्थ भाव से समुदाय की सेवा करते हुए कंपनी की देखभाल की। श्री नरेंद्रन ने कोविड-19 के कठिन समय के दौरान फिर से उठ खड़े होने का जज्बा प्रदर्शित करने और चुनौतियों का डट कर सामना करने के लिए कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और उनके व उनके परिजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं उनकी सुरक्षा की कामना की।

डब्ल्यूजीओ लॉन में केक कटिंग समारोह में टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ जे जे ईरानी समेत टाटा स्टील के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों, कंपनी के वरीय अधिकारियों, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने शिरकत की।

भारत के अग्रणी इस्पात उत्पादक के रूप में टाटा स्टील ने 2021 में कई विषयों में शानदार  प्रगति की है। पिछले वर्ष टाटा स्टील जमशेदपुर संयंत्र को प्रतिष्ठित ग्लोबल लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल किया गया। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा दिया गया यह सम्मान चौथी औद्योगिक क्रांति प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए दिया गया। सस्टेनेबिलिटी के ध्येय का नेतृत्व करते हुए कंपनी ने हरियाणा में भारत का पहला स्टील रिसाइक्लिंग प्लांट चालू किया, तैयार स्टील के परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग शुरू किया और जमशेदपुर में ब्लास्ट फर्नेस गैस से कार्बन डायऑक्साइड कैप्चर के लिए भारत का पहला संयंत्र स्थापित किया। विविधता और समावेश को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयास में टाटा स्टील ने अपने वेस्ट बोकारो माइनिंग डिवीजन में ट्रांसजेंडर को शामिल किया।

See also  पटाखा दुकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, लाइसेंस और सुरक्षा खामियों पर दो दुकानें सील

साल 2022 स्टील सेक्टर में पूर्ण सुधार का परिदृश्य दिखा रहा है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार और विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं की आधारभूत संरचनाओं में वृद्धि द्वारा समर्थित है। आने वाला साल उद्योग को बड़े स्थिरता लक्ष्यों (सस्टेनेबिलिटी गोल्स) पर ध्यान केंद्रित करते हुए देखेगा। टाटा स्टील 2022 में नये विचारों, नवाचार, सहयोग और विकास के एक और शानदार वर्ष के लिए तत्पर है।

About The Author

You may have missed