पटाखा दुकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, लाइसेंस और सुरक्षा खामियों पर दो दुकानें सील

Advertisements

जमशेदपुर : त्योहारों के दौरान पटाखों की बिक्री और भंडारण में नियमों की अनदेखी के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा में मंगलवार को औचक छापेमारी के दौरान मां भानुमती ट्रेडर्स और मंगोतिया इंटरप्राइजेज को सील कर दिया गया। जांच में लाइसेंस की वैधता समाप्त होने के साथ सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था में गंभीर खामियां मिलीं। प्रशासनिक टीम ने दोनों दुकानों के लाइसेंस, पटाखों के स्टॉक, बारूद के सुरक्षित भंडारण और संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच में सामने आया कि मां भानुमती ट्रेडर्स का लाइसेंस 31 मार्च 2025 को समाप्त हो चुका था, जबकि मंगोतिया इंटरप्राइजेज का लाइसेंस 29 जुलाई 2026 तक ही वैध था। इसके बावजूद दोनों दुकानों में पटाखों की बिक्री जारी थी। अधिकारियों ने संचालकों को जमीन के मालिकाना हक, अनापत्ति प्रमाण पत्र, लाइसेंस नवीनीकरण और स्टॉक से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आवश्यक अनुमति और जांच की प्रक्रिया पूरी होने तक दोनों दुकानों का संचालन बंद रहेगा।

कार्रवाई के दौरान अंचल अधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश और सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा पुलिस बल के साथ मौजूद थे। अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि लाइसेंस की अवधि समाप्त होने और सुरक्षा व अग्निशमन व्यवस्था में गंभीर कमियां मिलने के कारण यह कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में पटाखों की बिक्री और भंडारण के नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जांच अभियान जारी रहेगा।

About The Author

You may have missed