14वीं JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर आयोगों को नोटिस
Advertisements

रांची : 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। इसके बाद अदालत ने JPSC और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह याचिका हरिशरण देवगन की ओर से दाखिल की गई है।
Advertisements

Advertisements

याचिका में 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद अब दोनों आयोगों को याचिका में लगाए गए आरोपों और उठाए गए सवालों पर अपना पक्ष रखना होगा। मामले में आगे की सुनवाई आयोगों के जवाब के आधार पर होगी।


