दोहरे हत्याकांड समेत कई मामलों में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार, लूटी बाइक और मोबाइल बरामद






खूंटी : अड़की थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान एसी अमन उर्फ अमन कच्छप, सनिका नाग उर्फ लंबू और मड़की नाग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एसी अमन के घाघरा गांव स्थित घर में मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर घाघरा टोला रुरुवांग से अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने आरोपियों के पास से तमाड़ थाना क्षेत्र से लूटी गई हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल और वनप्लस नोर्ड CE 3 Lite 5G मोबाइल बरामद किया है। एसी अमन के खिलाफ हत्या और CLA एक्ट समेत चार मामले दर्ज हैं, जबकि सनिका नाग और मड़की नाग के खिलाफ अड़की और कुचाई थानों में दो-दो मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


