30 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख की खेप जब्त

Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 30 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। दोनों को रविवार को ट्रेन से उतरते समय नारकोटिक्स डॉग मैक्स की मदद से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली के फतेहपुर निवासी भूपेश कुमार और भभुआ, कैमूर निवासी शिव मुनि चौरसिया के रूप में हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

तलाशी के दौरान दोनों के पास मौजूद दो अटैची से गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद टाटानगर रेल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। रेल थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ओडिशा के संबलपुर जाकर गांजा सप्लायर को पकड़ने की कार्रवाई करेगी।

About The Author

See also  जमशेदपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, 28 और 29 अक्टूबर को स्कूलों में कक्षाएं स्थगित

You may have missed