‘टेक्टोनिक 2026’ में छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर, ट्रेजर हंट में 13 टीमों ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल, टेल्को के कंप्यूटर क्लब ने 12 सितंबर 2026 को अंतःविद्यालयी कंप्यूटर एवं प्रौद्योगिकी कार्यक्रम ‘टेक्टोनिक 2026’ का आयोजन किया। इसका उद्देश्य छात्रों में तकनीकी कौशल, रचनात्मकता, समस्या-समाधान क्षमता और टीम भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के तहत दो प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।


कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए तकनीक आधारित ट्रेजर हंट ‘द लॉस्ट प्रोटोकॉल’ आयोजित किया गया, जिसमें 13 टीमों ने हिस्सा लिया। दो घंटे की इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तार्किक सोच, गति और समस्या-समाधान कौशल का प्रदर्शन किया।
वहीं, कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों के लिए ‘साइफर राइज’ स्क्रैच कोडिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें लगभग 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्हें दो घंटे के भीतर साहसिक थीम पर आधारित रचनात्मक प्रोजेक्ट तैयार करने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कोडिंग और प्रस्तुति क्षमता दिखाई।


