अग्रसेन जयंती पर 06 अक्टूबर को होगी भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता

Advertisements

जमशेदपुर : महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में मारवाड़ी सम्मेलन, साकची शाखा की ओर से 06 अक्टूबर 2026, मंगलवार को भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन, आम बागान में होगा। आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रतियोगिता में समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी रहेगी। आयोजन के माध्यम से गीत-संगीत के साथ समाज की संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। मारवाड़ी सम्मेलन, साकची शाखा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल और सचिव बबलु अग्रवाल के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य अग्रसेन जयंती की परंपरा को जीवंत बनाने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी जुड़ाव और एकता को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि अंताक्षरी के जरिए सांस्कृतिक विरासत की झलक नई पीढ़ी तक पहुंचाने और समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जाएगा।

About The Author

See also  मारवाड़ी कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, आजसू छात्र संघ ने सौंपा मांगपत्र

You may have missed