स्वर्णरेखा की तेज धार में बहा किशोर, स्थानीय लोगों ने जान पर खेलकर बचाया

Advertisements

जमशेदपुर : साकची के स्वर्णरेखा घाट पर नदी के तेज बहाव में बह रहे एक किशोर को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को अपने साथ साकची थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

किशोर गोलमुरी का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि परिजनों की डांट के बाद वह आत्महत्या करने के इरादे से नदी के पास पहुंचा था। किशोर को बचाने वाली महिला के अनुसार, वे लोग नदी किनारे मौजूद थे, तभी उन्होंने किशोर को तेज बहाव में बहते देखा।

महिला ने बताया कि लोगों ने किशोर को बचाने की कोशिश की तो उसने कहा कि वह मरना चाहता है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने प्रयास जारी रखा और किसी तरह उसे नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

About The Author

See also  बिजली कैंप में पहुंचे 22 उपभोक्ता, मौके पर बनाए गए बिल

You may have missed