कोयला चुनने के दौरान भू-धंसान, मलबे में दबे 3 लोग; 2 की मौत

Advertisements

कतरास : रामकनाली थाना क्षेत्र के केशलपुर कुम्हार पट्टी के समीप रविवार सुबह कोयला चुनने के दौरान अचानक जमीन धंसने से बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी का मलबा गिरने से तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर कतरास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बताया जाता है कि चार महिलाएं जलावन के लिए कोयला चुनने गई थीं और वहां एक व्यक्ति भी मौजूद था। इसी दौरान ऊपर की जमीन अचानक धंसकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बंद परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान के कारण जमीन पर जगह-जगह बड़ी दरारें भी पड़ गईं।

घायल सीमा देवी कतरासगढ़ राजबाड़ी स्थित केवट कुल्ही निवासी भरत सोनी की पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि वे चार महिलाएं कोयला चुनने गई थीं, तभी अचानक भू-धंसान हुआ और हादसे के बाद सभी को अस्पताल लाया गया।

About The Author

See also  5 वर्षीय बच्चे को कोलकाता ले जाने के लिए बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

You may have missed