जापान पैरा बैडमिंटन में उमेश विक्रम कुमार ने जीता रजत पदक

Advertisements

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी उमेश विक्रम कुमार ने टोक्यो, जापान में 8 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में पुरुष एकल वर्ग में रजत पदक जीता। टूर्नामेंट में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद उन्हें रजत पदक मिला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

टाटा स्टील में कार्यरत उमेश विक्रम कुमार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह लगातार दूसरा बड़ा प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने पेरू पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में स्वर्ण पदक जीता था। जापान में रजत पदक जीतने के बाद जमशेदपुर के खेल प्रेमियों, टाटा स्टील के स्पोर्ट्स विभाग और स्थानीय खेल संघों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बधाई दी।

About The Author

See also  75 फीट से ऊंचे रावण के पुतले की तैयारी तेज, एसपी ने मैदान पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

You may have missed