अवैध पार्किंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चला अभियान

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। यह अभियान खरकई पुल से लेकर एस-टाइप चौक तक चलाया गया, जहां सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनों को हटवाया और चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस टीम ने अभियान के दौरान लोगों को जागरूक भी किया और बताया कि सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि इलाके में यातायात सुचारू बना रहे।

See also  हाथियों के डर से विस्थापित आदिवासी परिवारों में राहत का वितरण, एसडीएम पहुंचे मौके पर

Thanks for your Feedback!

You may have missed