फुटबॉल स्टार ने छात्रों से की मुलाकात, दिए करियर और खेल के अहम टिप्स

0
Advertisements

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और जेएफसी के मिडफील्डर प्रणय हलदर बुधवार को केपीएस बर्मामाइंस स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों के साथ समय बिताया और उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को खेल और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने की सलाह दी। छात्रों ने भी उनसे सवाल पूछे और फुटबॉल से जुड़े अनुभव जाने।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान फुटबॉलर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि छात्र जीवन सबसे महत्वपूर्ण समय होता है और इस दौरान मेहनत और अनुशासन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं को खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि खेल भी बेहतर करियर का रास्ता खोल सकते हैं।इस मौके पर उन्होंने छात्रों को ऑटोग्राफ भी दिए और उन्हें जमशेदपुर एफसी को सपोर्ट करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में उत्साह का माहौल रहा और छात्रों ने इसे प्रेरणादायक अनुभव बताया।

About The Author

See also  टाटा पावर रिन्यूएबल्स: वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 88,397 रूफटॉप सोलर और 426 मेगावाट-पीक क्षमता से क्रमशः 33% व 15% सालाना वृद्धि; पहली छमाही में 1,68,000 इंस्टॉलेशन और 800 मेगावाट-पीक पार, दर्ज की क्रमशः 50% व 25% वृद्धि

Thanks for your Feedback!

You may have missed