टाटा स्टील में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कई अधिकारियों का तबादला… एक मई से लागू होंगे नए आदेश

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है, जिसमें कई अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। कंपनी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह सभी बदलाव 1 मई से प्रभावी होंगे। इसके तहत कुछ अधिकारियों की रिपोर्टिंग लाइन, पद और कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार प्रोक्योरमेंट विभाग में सबसे बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। अशोक कुमार को हेड प्रोक्योरमेंट इलेक्ट्रिकल की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रोमा साहनी को हेड प्रोक्योरमेंट जमशेदपुर (डिलीवरी मैनेजमेंट) बनाया गया है। इसके अलावा सिद्धार्थ सोनकर को प्रमोशन देकर ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट का प्रभार सौंपा गया है।

इसके साथ ही आईटी और अन्य विभागों में भी बदलाव किए गए हैं। वन आईटी विभाग से लेकर मेटल प्लांट और मेडिकल सर्विसेज तक कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह बदलाव संगठनात्मक कार्यक्षमता और बेहतर संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखकर किए गए हैं।

See also  अपराधियों के महिमामंडन पर पुलिस एसोसिएशन ने जताई कड़ी आपत्ति, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!