अस्पताल में अचानक पहुंचे DC, अव्यवस्था देख भड़के… लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश


गढ़वा : सदर अस्पताल में उपायुक्त ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाओं में कमी और अव्यवस्था सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जांच की गई।

जांच के दौरान कुछ कर्मियों की लापरवाही और कार्यप्रणाली में कमी पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही अनुपस्थित या लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई करने को कहा गया।
उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने और नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


