महिलाओं के इलाज में बड़ी पहल, पहली बार अलग ओपीडी शुरू… हजारों को मिलेगा सीधा लाभ

0
Advertisements

गढ़वा : जिले के रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार महिलाओं के लिए विशेष ‘महिला ओपीडी’ शुरू की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर और सहज स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना झिझक अपनी समस्याएं डॉक्टरों के सामने रख सकें। यह जिले का पहला ऐसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होगा, जहां महिलाओं के लिए अलग ओपीडी की व्यवस्था की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. असजद अंसारी ने बताया कि यह ओपीडी रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी। इसमें महिला चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहेंगी, जिससे खासकर स्त्री रोग से जुड़ी समस्याओं का बेहतर इलाज संभव होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अक्सर पुरुष डॉक्टरों के सामने अपनी समस्याएं बताने में असहज महसूस करती हैं, इसी को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है।

इस सुविधा के शुरू होने से रंका और आसपास के कई गांवों की हजारों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें इलाज के लिए दूर जिला मुख्यालय या निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

About The Author

See also  लिफ्ट में घंटों फंसे पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के 6 सदस्य, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

Thanks for your Feedback!

You may have missed