नौकरी का वादा कर मुकर गई कंपनी, पीड़ित परिवारों का आरोप… CM से लगाई गुहार

0
Advertisements

जमशेदपुर : कंपनी द्वारा नौकरी देने का वादा पूरा नहीं करने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर पीड़ित परिवारों ने न्याय की मांग उठाई है। झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडल के प्रमुख बाघराय मार्डी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि जादूगोड़ा स्थित यूसिल डैम बैराज में कार्य के दौरान 23 सितंबर 2024 को ठेका कर्मी श्याम सोरेन की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद 25 सितंबर को प्रशासन की मौजूदगी में त्रिपक्षीय समझौता हुआ था, जिसमें आश्रित को स्थायी नौकरी देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक उनके परिजन रांवदे सोरेन को नौकरी नहीं मिली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसी तरह 6 सितंबर 2025 को तुरामडीह माइंस में वेल्डिंग कार्य के दौरान जयराम हांसदा की भी करंट लगने से मौत हुई थी। इस मामले में भी समझौते के तहत उनकी पत्नी सोमबारी हांसदा को नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर दोनों परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है।

About The Author

See also  दुबई में मोनिका को बंधक बनाकर काम कराने का आरोप, मां ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार

Thanks for your Feedback!

You may have missed