हाथियों के डर से विस्थापित आदिवासी परिवारों में राहत का वितरण, एसडीएम पहुंचे मौके पर
Advertisements

गढ़वा : हाथियों के आतंक के कारण विस्थापित हुए आदिवासी परिवारों के बीच प्रशासन की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। जंगली हाथियों के डर से अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए परिवारों की स्थिति को देखते हुए एसडीएम मौके पर पहुंचे और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
Advertisements

एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद दलित और आदिवासी परिवारों के बीच कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया। प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि हाथियों से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और राहत कार्य लगातार जारी है।


