बायोमेडिकल कचरे पर सख्ती, पूरे राज्य में होगी GIS मैपिंग

0
Advertisements

रांची : पर्यावरण सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए झारखंड में अब बायोमेडिकल कचरे की GIS मैपिंग की जाएगी। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2016 के तहत इस पहल की शुरुआत की है, जिससे पूरे राज्य में कचरे के प्रबंधन को व्यवस्थित किया जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस योजना के तहत बायोमेडिकल कचरा उत्पन्न करने और उपयोग करने वाले सभी संस्थानों और व्यक्तियों की विस्तृत सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद उनकी GIS मैपिंग की जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने कचरा उत्पादन, उपचार और निपटान से जुड़े डेटा संग्रह और मैपिंग के लिए टेंडर भी जारी किया है।

इस पहल से राज्य में बायोमेडिकल कचरे की निगरानी और नियमन मजबूत होगा, साथ ही एक सटीक डेटाबेस तैयार किया जा सकेगा। अधिकारियों को भविष्य में आवश्यक सुविधाओं का आकलन करने में भी मदद मिलेगी, जिससे कचरा प्रबंधन प्रणाली अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और प्रभावी बन सकेगी।

About The Author

See also  टाटा स्टील वर्क्स में तांबे के केबल चोरी की दो कोशिशें नाकाम, एक आरोपी पकड़ा गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed