वसंती दुर्गा पूजा की भव्य शुरुआत, 5 दिन तक विशेष पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

0
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के प्रसिद्ध बेल्डिह कालीबाड़ी आश्रम में 24 मार्च से 28 मार्च तक पारंपरिक विधि-विधान के साथ ‘श्री श्री वसंती दुर्गा पूजा’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को चैत्र नवरात्र के अवसर पर कलश स्थापना के साथ हो चुकी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

24 मार्च को अशोक षष्ठी के दिन मुख्य पूजा का शुभारंभ होगा, जिसमें सुबह पूजा-अर्चना और शाम 6:30 बजे माता वसंती दुर्गा का आमंत्रण किया जाएगा, साथ ही आनंद मेला भी लगेगा। 25 मार्च को सप्तमी, 26 मार्च को महाअष्टमी (सुबह 7:02 बजे से विशेष पूजा), 27 मार्च को महानवमी (कुमारी पूजा) और 28 मार्च को दशमी (सुबह 8:33 बजे दर्पण विसर्जन) के साथ महोत्सव का समापन होगा।

पूजा के दौरान प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे मंगल आरती, 9:00 बजे पुष्पांजलि, दोपहर 1 से 2 बजे भोग वितरण और शाम 6:45 बजे संध्या आरती होगी। साथ ही हर दिन शाम 7:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

About The Author

See also  विश्वविद्यालय-महाविद्यालय कर्मचारियों के लिए 12 मांगें उठीं, तीन वर्ष से अधिक सेवा वालों के लिए स्थायी नियुक्ति की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed