28 मार्च से महासम्मेलन का आगाज, आदिवासी परंपरा और स्वशासन पर होगी बड़ी चर्चा

0
Advertisements

घाटशिला : माझी पारगना महाल धाड़ दिशोम का 15वां दो दिवसीय सामाजिक महासम्मेलन 28 और 29 मार्च को पावड़ा स्थित महाल भवन में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी को लेकर देश परगना बैजू मुर्मू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें परगना बाबा, माझी बाबा और अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस महासम्मेलन में झारखंड के चाईबासा, राजनगर, पटमदा, बहरागोड़ा, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम के साथ-साथ असम और बंगाल समेत अन्य राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में संथाल समाज की भाषा, संस्कृति, पूजा पद्धति और परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ पारंपरिक न्याय व्यवस्था और स्वशासन प्रणाली को मजबूत बनाने पर चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा पेसा कानून के तहत समाज संचालन और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। बैठक में हरिपदो मुर्मू, दसमत हांसदा, लखन मार्डी और दुर्गा चरण मुर्मू समेत कई प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

See also  भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार बनीं कोयल मल्लिक, पार्टी बदलने के सवाल पर टाला जवाब

Thanks for your Feedback!

You may have missed