ड्यूटी के दौरान इंसास राइफल से गोली लगने पर जवान की मौत, जांच जारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के पालीसाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में ड्यूटी पर तैनात 40 वर्षीय जवान अजय किशोर खाखा की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उन्हें अपनी ही सर्विस इंसास राइफल से गोली लगी, हालांकि गोली चलने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। मृतक अजय किशोर खाखा गुमला जिले के रायडीह के निवासी थे।

एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया है। जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफाएल मुर्मू ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

About The Author

See also  AI की नई पहल से हादसों पर लगेगी लगाम, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

Thanks for your Feedback!

You may have missed