नदी में मिला शक्तिशाली बम, डिफ्यूज की तैयारी तेज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा : प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित सुवर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। भारतीय थल सेना और झारखंड सरकार की बम स्क्वायड टीम ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर बम का तकनीकी मुआयना किया। साथ ही ड्रोन की मदद से पूरे इलाके का विस्तृत माप भी लिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

विशेषज्ञों के अनुसार यह बम काफी शक्तिशाली है, जिसे निष्क्रिय करने के लिए विशेष संसाधनों की जरूरत होगी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज करने की रणनीति पर काम कर रही हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी है और ग्रामीणों को नदी के पास न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

निरीक्षण के दौरान एक अन्य स्थान से पुराने बम का खोखा भी मिला, जो पहले से निष्क्रिय था। बम स्क्वायड और सेना की मौजूदगी से इलाके में डर और कौतूहल का माहौल बना हुआ है, हालांकि प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

See also  पीडीएस में हजारों किलो अनाज गायब, दो निलंबित डीलरों पर प्राथमिकी; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed