जंवारा पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महापंचमी पर माता का विशेष श्रृंगार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी क्षेत्र के मरार पाड़ा स्थित शीतला मंदिर में नौ दिनों तक चलने वाले जंवारा पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ किया जा रहा है। इस दौरान महापंचमी के अवसर पर माता का विशेष अस्त्र श्रृंगार किया गया, जबकि महानवमी के दिन पूजा की पूर्णाहुति होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पूजा में स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है, जहां महिलाएं और पुरुष मिलकर विधि-विधान से अनुष्ठान कर रहे हैं। श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रखकर भजन-कीर्तन, जागरण और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

पूरे क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह पूजा वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसे हर साल भव्य रूप में मनाया जाता है।

About The Author

See also  अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; 330 लीटर शराब और कार बरामद

Thanks for your Feedback!

You may have missed