‘हरे कृष्ण’ के जयकारों के बीच दधि महोत्सव, हरिनाम संकीर्तन का भव्य समापन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा : प्रखंड के बेंदा गांव में आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का सोमवार को दधि महोत्सव के साथ विधिवत समापन हुआ। समापन के मौके पर पुजारी ने दधि हांडी लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया, जिससे पूरा वातावरण ‘हरे कृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस दौरान युवा मंडली ने गाजे-बाजे के साथ गांव में उत्साहपूर्वक परिभ्रमण किया और लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भक्तों की भागीदारी देखने को मिली।

दधि हांडी के वापस मंडप पहुंचने के बाद दधि महोत्सव संपन्न हुआ, जिसके बाद दोपहर में हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

About The Author

See also  डीडी बार हत्याकांड के बाद भी नियमों की धज्जियां, देर रात तक खुलते रहे बार

Thanks for your Feedback!

You may have missed