राशन वितरण में गड़बड़ी पर सख्ती, डीसी का निर्देश—कार्डधारियों का हक हर हाल में सुनिश्चित करें

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डाकिया योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, राशन कार्ड निर्गमन, डोर स्टेप डिलीवरी और चना-दाल वितरण जैसी योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि राशन वितरण में किसी भी स्तर पर कार्डधारियों के हक में कटौती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अयोग्य लाभुकों को सूची से हटाने और पात्र लोगों को शामिल करने के लिए सत्यापन प्रक्रिया तेज करने को कहा। साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने, समय पर अनाज उपलब्ध कराने और शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।

अधिकारियों को अनाज वितरण की निगरानी के लिए औचक निरीक्षण करने और पीजीएमएस व ईआरसीएमएस पोर्टल पर लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा किसानों को धान अधिप्राप्ति योजना के तहत लैंपस में धान बेचने के लिए प्रेरित करने और नए अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने को कहा गया। बैठक में एडीएम एसओआर राहुल जी आनंद, सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

See also  सरायकेला नगर पंचायत में 2747 मतदाता सूची से गायब, जांच शुरू

Thanks for your Feedback!

You may have missed