बिजली महंगी, नए टैरिफ को मंजूरी, 1 अप्रैल से लागू होंगी बढ़ी दरें

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल के नए बिजली टैरिफ को मंजूरी दे दी है, जिससे शहर में बिजली दरों में बढ़ोतरी होगी। नए फैसले के तहत जमशेदपुर में टाटा स्टील की बिजली 4.27 प्रतिशत और आदित्यपुर सहित सरायकेला-खरसावां क्षेत्र में टाटा स्टील यूआइएसएल की बिजली 2.58 प्रतिशत महंगी हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हालांकि कंपनियों ने इससे कहीं ज्यादा—12% और 17%—बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, जिसे आयोग ने जनसुनवाई के बाद कम कर दिया। राहत की बात यह है कि कृषि और सिंचाई उपभोक्ताओं के लिए दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।

उपभोक्ताओं को कुछ विशेष छूट भी दी गई है। बिल का भुगतान 5 दिनों के भीतर करने पर 2% की छूट मिलेगी, जबकि प्रीपेड मीटर लगाने पर 3% एनर्जी चार्ज में राहत दी जाएगी। साथ ही ग्रीन एनर्जी टैरिफ में मामूली वृद्धि की गई है और मीटर रेंट लागू नहीं किया गया है, हालांकि अस्थायी कनेक्शन लेने पर डेढ़ गुना शुल्क देना होगा।

See also  रेलवे संपत्ति चोरी करते युवक गिरफ्तार, 41 पेंड्रोल क्लिप बरामद

Thanks for your Feedback!

You may have missed