रामगढ़ : पतरातू क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से रेलवे ट्रैक में इस्तेमाल होने वाले 41 पेंड्रोल क्लिप बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच तेज कर दी गई है।
Advertisements
Advertisements
जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की टीम गश्त और निगरानी अभियान चला रही थी। इसी दौरान पतरातू रेलवे गेट से जयनगर अंडरपास की ओर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी लेकर जाता दिखाई दिया। जांच करने पर बोरी से रेलवे के पेंड्रोल क्लिप बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तापेश्वर प्रजापति बताया और रेलवे लाइन के पास से सामान उठाकर ले जाने की बात स्वीकार की।
आरपीएफ ने बरामद सामग्री को जब्त कर आरोपी के खिलाफ रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.