सावन में घर बैठे मिलेगा गंगाजल, डाकिया करेगा भक्तों तक पहुंचाने का काम
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : सावन महीने में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाक विभाग ने खास पहल की है। अब लोग डाकघर के माध्यम से गंगोत्री का गंगाजल मंगा सकेंगे और डाकिया इसे घर तक पहुंचाएगा। डाक विभाग की गंगाजल सेवा के तहत चयनित डाकघरों में गंगाजल की बोतलें उपलब्ध कराई जाती हैं, जिसे ऑनलाइन या डाकघर के माध्यम से बुक किया जा सकता है।
Advertisements

Advertisements

गंगाजल सेवा के तहत 250 मिलीलीटर की बोतल उपलब्ध कराई जाती है। सावन के दौरान शिवभक्तों को पूजा-अर्चना के लिए आसानी से गंगाजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सुविधा शुरू की गई है। डाक विभाग का उद्देश्य धार्मिक आस्था से जुड़ी जरूरतों को लोगों के घर तक पहुंचाना है।


