ऑनलाइन निवेश और टास्क के नाम पर 19 लाख की साइबर ठगी, तीन लोग बने शिकार

Advertisements

रांची : राजधानी में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने ऑनलाइन निवेश और टास्क के नाम पर तीन लोगों से कुल 19 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। मोरहाबादी निवासी प्रीति कुमारी से अधिक मुनाफे का झांसा देकर कई किस्तों में 6.11 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। उनकी शिकायत पर साइबर थाना में राहुल राजपूत, विशाल अग्निहोत्री समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दोरंडा के गौरीशंकर निवासी सुशील कुमार तिवारी से निवेश के नाम पर 9.80 लाख रुपये की ठगी की गई, जबकि बूटी मोड़ स्थित सैनिक कॉलोनी की सोनी कुमारी को सोशल मीडिया पर ऑनलाइन टास्क पूरा कर कमाई का लालच देकर 2.77 लाख रुपये गंवाने पड़े। शुरुआती भुगतान कर विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में रकम जमा कराकर धोखाधड़ी की। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

See also  टाटा स्टील ने विकसित किया फायर-रेजिस्टेंट ई350 स्ट्रक्चरल स्टील, 600 डिग्री सेल्सियस पर भी तीन घंटे तक बनाए रखेगा मजबूती

You may have missed