टाटा स्टील का बड़ा निवेश, विदेशी सब्सिडियरी में 1680 करोड़ लगाकर पूरी हिस्सेदारी खरीदी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपनी विदेशी सब्सिडियरी कंपनी ‘टी स्टील होल्डिंग लिमिटेड’ में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस अधिग्रहण के तहत कंपनी ने कुल 178,57,14,286 इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जिसके लिए 1680.27 करोड़ रुपये (करीब 180 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का भुगतान किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कंपनी ने इस लेनदेन की आधिकारिक जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को दे दी है। इससे पहले भी 12 मई 2025 से 26 फरवरी 2026 के बीच टाटा स्टील द्वारा इस सब्सिडियरी में कई चरणों में निवेश किया जा चुका था।

इस नवीनतम निवेश के बाद ‘टी स्टील होल्डिंग लिमिटेड’ पूरी तरह टाटा स्टील के स्वामित्व में बनी रहेगी। कंपनी का इस पर पूर्ण नियंत्रण बरकरार रहेगा, जिससे उसकी वैश्विक उपस्थिति और निवेश रणनीति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

About The Author

See also  रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव समेत कई नए लाभ

Thanks for your Feedback!

You may have missed