रामनवमी से पहले घाटों पर सख्ती, डीसी का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्था के सख्त निर्देश

0
Advertisements

जमशेदपुर : रामनवमी विसर्जन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वर्णरेखा, दोमुहानी, बालूघाट, बेलीबोधन, ग्रीन पार्क, डीवीसी, बागबेड़ा घाट और शास्त्रीनगर सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उपायुक्त ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग और समतलीकरण कराने का आदेश दिया, वहीं गोताखोरों और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रखने को कहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्तों की मरम्मत, पर्याप्त रोशनी और साफ-सफाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के लिए वॉचटावर व माइक सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही ड्रोन और वीडियो कैमरों से निगरानी होगी। उपायुक्त ने अखाड़ा समितियों से प्रशासन का सहयोग करने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की।

About The Author

See also  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समय-सीमा बढ़ी, अब 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

Thanks for your Feedback!

You may have missed