रामनवमी जुलूस को लेकर हाई अलर्ट, 1900 जवान तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : रामनवमी और विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने साकची स्थित सीसीआर में पीसीआर और टैंगो जवानों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शहर में सुरक्षा के लिए कुल 1900 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, जिसमें 1300 जिला पुलिस और 600 बाहरी बल (आरएपी व जैप-6) शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर सीएपीएफ की भी तैनाती की जा सकती है। जुलूस की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या 200 से बढ़ाकर 340 कर दी गई है, साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।

यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं और जुलूस मार्गों पर नो-एंट्री लागू रहेगी। शहर के 38 स्थानों पर बैरिकेडिंग और अस्थायी चेक पोस्ट बनाए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सिटी एसपी ने सभी जवानों को जुलूस की शुरुआत से अंत तक पूरी मुस्तैदी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

See also  महुआडांड़ धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का दिखा सुंदर संगम

Thanks for your Feedback!