स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी: झारखंड में 1200+ डॉक्टरों की भर्ती जल्द

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची: झारखंड सरकार जल्दी ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 1200 से अधिक डॉक्टरों की भर्ती करेगी, यह घोषणा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) के माध्यम से होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के अनुसार कुल 1243 पदों के लिए पहले ही अधियाचन भेजा जा चुका है, जिसमें मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सुपर स्पेशियलिस्ट और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में ब्लड आपूर्ति सुनिश्चित करने और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं जैसे CT‑स्कैन व MRI उपलब्ध कराने की योजनाएं भी हैं, जिससे बड़े शहरों के अस्पतालों पर दबाव कम होगा।

About The Author

See also  3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed