रामनवमी से पहले प्रशासन सख्त, तय रूट से ही निकलेगा जुलूस, एसपी का अलर्ट

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : रामनवमी पर्व को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जुलूस के रूट और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी अफवाह या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को सतर्क रहने को कहा गया है। जुलूस के दौरान डीजे और लाउडस्पीकर से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने भरोसा दिलाया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगी।

About The Author

See also  दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर तैयारियां तेज, श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

Thanks for your Feedback!

You may have missed