उडुपी रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल; हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे गोलीबारी की घटना में दिलशाद, डोमिनिक सैमसन, रिजवान और कृष्णा चौधरी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय डोमिनिक सैमसन अपने चार साथियों के साथ रेस्टोरेंट के गेट के पास बैठा था, जबकि अन्य टेबलों पर लोग परिवार के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान टोपी पहने एक बदमाश अंदर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों से टेबल के नीचे छिपने को कहा। इसके बाद उसने सैमसन और उसके साथियों पर लगातार गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अचानक हुई फायरिंग से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर के भागने के बाद लोगों ने घायलों को खून से लथपथ देखा। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर एसएसपी, ग्रामीण एसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गोलीबारी के कारण और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

घटना के बाद सोनारी और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। पुलिस हमलावरों के संभावित भागने के रास्तों और ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

About The Author

You may have missed