उडुपी रेस्टोरेंट गोलीकांड पर उठे सवाल, पुलिस जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी स्थित विवेकानंद मैदान के पास उडुपी रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पुलिस की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को अपराधियों ने गोलियां मारीं और फिर बाइक से फरार हो गए, उससे साफ है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। सरयू राय के अनुसार, अपराधी भागते समय आसानी से शहर से बाहर निकल गए और पुलिस उनका पीछा तक नहीं कर सकी। उन्होंने आरोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी में साफ दिखाई देने और बाइक का नंबर भी नजर आने का उल्लेख करते हुए उनकी जल्द गिरफ्तारी की जरूरत बताई। साथ ही कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ता रहेगा तो शहर में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सरयू राय ने थानों की जिम्मेदारी तय करने और थानेदारों पर भी नजर रखने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों और राजनीतिक संरक्षण मिलने की धारणा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने थाना स्तर पर अपराध रोकने की व्यवस्था मजबूत करने, पुराने मामलों में अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने, थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त और सूचना तंत्र मजबूत करने की जरूरत बताई। सरयू राय ने एसएसपी को पिछले पांच महीनों में हुए अपराधों की सूची और अपराधियों की जानकारी सार्वजनिक करने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उडुपी रेस्टोरेंट गोलीकांड की जांच केवल हमलावरों की तलाश तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि अपराध के पीछे मौजूद पूरे नेटवर्क और संरक्षण तक पहुंचना चाहिए।

See also  कोलकाता में भगदड़ के बाद दुर्गा पूजा पंडालों में बढ़ी सतर्कता, सीसीटीवी और अग्निशामक यंत्रों से सुरक्षा

सरयू राय ने कहा कि शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस को अधिक सतर्क और सक्रिय रहने की जरूरत है। उन्होंने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच, बैंक शाखाओं में सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की बात कही। उनके अनुसार, पुलिस को अपराध की घटना के बाद केवल कार्रवाई करने के बजाय अपराध रोकने की व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए।

About The Author

You may have missed